भाजपा कार्यालय में विमला प्रधान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी अंतिम विदाई

रांची: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक विमला प्रधान के निधन के बाद शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विमला प्रधान का पार्थिव शरीर प्रदेश कार्यालय लाया गया, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने कहा कि विमला प्रधान का निधन भाजपा, आदिवासी समाज और पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विमला प्रधान सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। विधायक के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र में अलग पहचान बनाई और संगठन के कार्यों में भी हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई।
-

Advertisment
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति विमला प्रधान का समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार हमेशा स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से भाजपा परिवार ने एक समर्पित जननेता को खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी विमला प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह आदिवासी समाज की प्रमुख नेत्री थीं। उन्होंने संगठन के कार्यों को हमेशा प्राथमिकता दी। पार्टी के प्रति उनका समर्पण, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके सरल व्यवहार, जनसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को याद किया। नेताओं ने कहा कि उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य और संगठन के लिए उनका योगदान लंबे समय तक कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, डॉ. यदुनाथ पांडेय, नीलकंठ सिंह मुंडा, मनोज सिंह, गणेश मिश्रा, शालिनी वैशिखयार, हेमंत दास, समीर उरांव, सुदर्शन भगत, नीरा यादव, अशोक बड़ाईक, प्रकाश सिंह, संदीप वर्मा, शोभा यादव, आरती कुजूर, के.के. गुप्ता, नीरज सिंह, सतीश सिन्हा, मनोज वाजपेयी, सीमा सिंह, सनी टोप्पो, मनोज दुबे, संजय चौधरी, अनिल सिंह, अनीता भाटिया, माया सिंह पटेल, सीमा शर्मा, प्रभु दयाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित करते हुए विमला प्रधान को श्रद्धांजलि दी।


रांची : मुर्गियों की दावत उड़ाने पहुंचा विशालकाय अजगर, पोल्ट्री फार्म में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रांची। राजधानी रांची के खलारी प्रखंड के हुटाप पंचायत स्थित बाजारटांड़ कृतधौड़ा में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक…

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून
रांची: झारखंड में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की पहल…
















