गणेश पूजा जुलूस में वर्चस्व दिखाने हथियार लेकर पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

बोकारो: गणेश पूजा जुलूस के दौरान वर्चस्व दिखाने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को बीएस सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी सिक्सर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दुन्दीबाग माड़ी पट्टी निवासी मंगल पासवान (39) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड देशी सिक्सर बरामद हुआ।

पूछताछ में सेक्टर-1सी आयर खटाल निवासी शिवम कुमार की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने गणेश पूजा जुलूस के दौरान वर्चस्व दिखाने के लिए हथियार लेकर पहुंचने की बात स्वीकार की है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापामारी दल में पु.नि. सह थाना प्रभारी ममता कुमारी, पु.अ.नि. महती बोयपाई, पु.अ.नि. अनिल कुमार गुप्ता, स.अ.नि. रंजन मिश्रा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन फ्लॉप : दुलाल भुइयां
जमशेदपुर: केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को राज्यभर के प्रखंड…

डीयू में ABVP की जीत युवाओं के विश्वास और राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू
रांची: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य…
















