police-forest-department-takes-information-herd

हाथियों के झुंड की सूचना पर पुलिस-वन विभाग ने संभाला मोर्चा, हाथियों को नहीं छेड़ने की अपील

Share
Link copied
police-forest-department-takes-information-herd
police-forest-department-takes-information-herd

सिमडेगा: जिले में हाथियों के झुंड की गतिविधि की सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार देर रात सिमडेगा शहरी क्षेत्र के समीप बिरनीबेड़ा गांव के आसपास करीब 20 से 25 हाथियों के झुंड के मूवमेंट की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में निगरानी शुरू की।

RKDF
advertisement

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे के निर्देश पर सिमडेगा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को हाथियों से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। टीम ने ग्रामीणों से हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में उनके करीब जाकर उन्हें छेड़ने या उकसाने से बचने की अपील की।

Advertisment
Advertisment

पुलिस और वन विभाग ने विशेष रूप से लोगों को हाथियों की तस्वीर लेने या सेल्फी बनाने के लिए उनके नजदीक नहीं जाने की सलाह दी। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों की सतर्कता और हाथियों को सुरक्षित दूरी पर रखने के लिए मशाल जलाने की सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

Advertisment
Advertisment

वन विभाग के दीपक कुमार सिंह और अघोरेश्वर शरण सहित पुलिस जवानों ने ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में निगरानी की। दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कई बार ग्रामीण नशे की हालत में हाथियों को देखने या उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए करीब चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में हादसे की आशंका रहती है। उन्होंने लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की।

Advertisment
Advertisment

पुलिस और वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के रास्ते में किसी तरह का अवरोध उत्पन्न नहीं करने, उन्हें घेरने या भगाने का प्रयास नहीं करने की अपील की है। टीम ने कहा कि हाथियों को बिना छेड़छाड़ और उकसावे के सुरक्षित रूप से आगे निकलने का रास्ता देना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।

Advertisment
Advertisment

गौरतलब है कि हाथियों के झुंड की मौजूदगी की सूचना के बाद दृष्टि नाउ ने भी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने तथा अनावश्यक रूप से उनके करीब जाकर फोटो या सेल्फी लेने से बचने की अपील की थी।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।