highway-driver-arrested-road-accident-sent

सड़क हादसे में हाइवा चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Share
Link copied
highway-driver-arrested-road-accident-sent
highway-driver-arrested-road-accident-sent

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जोन्हाटोली, बरसलोया के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RKDF
advertisement

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को हाइवा संख्या JH13J 6362 का चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने मोटरसाइकिल संख्या JH20G 2258 को जोन्हाटोली, बरसलोया के पास टक्कर मार दी। बाइक पर अमृत बागे (35) और ज्योतिष बागे (23) सवार थे। दोनों महुआटोली, जोन्हाटोली के रहने वाले हैं।

Advertisment
Advertisment

दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा पहुंचाया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने अमृत बागे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ज्योतिष बागे को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया।

Advertisment
Advertisment

मृतक के परिजन सबत बागे के लिखित आवेदन पर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 61/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 281, 106(1), 125(a) और 125(b) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

Advertisment
Advertisment

अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस ने हाइवा चालक कुलदीप प्रधान (22 वर्ष के करीब), पिता दशरथ प्रधान, निवासी सुन्दराटोली, थाना कोलेबिरा, जिला सिमडेगा को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को 21 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।