home-guard-jawan-returning-home-duty

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड जवान की अचानक मौत, 37 साल की उम्र में थमा जीवन

Share
Link copied

सरायकेला। सरायकेला जिले में सोमवार को ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे 37 वर्षीय होमगार्ड जवान दिनेश गोप की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं, सहकर्मियों और परिचितों के बीच भी शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, घुटुसाई निवासी दिनेश गोप रेफरल अस्पताल संजय में होमगार्ड जवान के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह अस्पताल में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका रक्तचाप काफी बढ़ गया था और कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई।

RKDF
advertisement

आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अत्यधिक रक्तचाप के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच और संबंधित रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Advertisment
Advertisment

दिनेश गोप की असामयिक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद होमगार्ड विभाग के जवानों और अस्पताल से जुड़े कर्मियों ने शोक जताया। सहकर्मियों ने दिनेश गोप के निधन को परिवार और विभाग के लिए बड़ी क्षति बताया।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।