tata-steel-team-opposes-removal-encroachments

मनीफीट में अतिक्रमण हटाने पहुंची टाटा स्टील की टीम का विरोध, दो माह की मोहलत पर बनी सहमति

Share
Link copied
tata-steel-team-opposes-removal-encroachments
tata-steel-team-opposes-removal-encroachments

जमशेदपुर: मनीफीट टीओपी चौक और बर्मामाइंस ट्यूब गेट के आसपास अतिक्रमण हटाने पहुंची टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट की टीम को मंगलवार को फुटपाथ दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के विरोध में 50 से अधिक दुकानदार सड़क पर उतर आए और बांस लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया। इससे सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

Advertisment
Advertisment

विरोध की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सह मजदूर नेता बंटी सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के समर्थन में विरोध जताया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Advertisem
Advertisment

जानकारी के अनुसार, बर्मामाइंस ट्यूब गेट के सामने लंबे समय से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी की ओर से जेम्को से मनीफीट जाने वाले मार्ग पर दुकानदारों को जगह देने की बात कही गई है। हालांकि, दुकानदारों ने प्रस्तावित स्थल को सड़क के बिल्कुल किनारे बताते हुए वहां दुकान लगाने से दुर्घटना की आशंका जताई। दुकानदारों ने डीवीसी के समीप वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने की मांग की।

Advertisment
Advertisment

मौके पर कंपनी प्रबंधन की ओर से सुनील सिंह के अलावा बर्मामाइंस, टेल्को और गोविंदपुर थाना प्रभारी पहुंचे। इसके बाद पुलिस प्रशासन, कंपनी प्रबंधन और दुकानदारों के प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। दुकानदारों की ओर से मजदूर नेता बंटी सिंह और आजसू नेता अप्पू तिवारी ने पक्ष रखा।

Advertisment
Advertisment

वार्ता के बाद फिलहाल दुकानदारों को दो माह की मोहलत देने पर सहमति बनी। इस अवधि में दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सुरक्षित और उपयुक्त वैकल्पिक स्थान तय करने पर चर्चा की जाएगी।

Advertisment
Advertisment

बंटी सिंह ने कहा कि वर्षों से दुकान लगाकर परिवार चलाने वाले छोटे दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाना उचित नहीं है। कंपनी को पहले दुकानदारों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक स्थान उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर इस मुद्दे पर दोबारा वार्ता होगी। उचित व्यवस्था नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कंपनी के मुख्य गेट को जाम करने की चेतावनी भी दी गई है।

Advertisment
Advertisment

प्रदर्शन और वार्ता के दौरान बंटी सिंह, अप्पू तिवारी, मुन्ना चौबे, चिंटू सिंह, हृतिक चौबे, सविता सिंह, लाडी सिंह, शांति देवी और पिंकी सिंह समेत बड़ी संख्या में दुकानदार, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।