SIR को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, समय बढ़ाने की मांग

रांची: एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मतदाताओं को दावा-आपत्ति प्रक्रिया के दौरान हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि फिलहाल एसआईआर के तहत दावा और आपत्ति की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने दावा किया कि कई बूथों पर 200 से अधिक मतदाताओं को दावा-आपत्ति की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इसके कारण सुधार के लिए पहुंच रहे लोगों को भीड़ और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण चुनाव आयोग को दावा-आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाने पर विचार करना चाहिए, ताकि सभी लोग अपनी आपत्ति या दावा दर्ज करा सकें।

इधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने भरोसा दिलाया कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से बाहर नहीं किया जाएगा और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है। ऐसे क्षेत्रों को देखते हुए दावा-आपत्ति की अवधि बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग को पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी माना कि दावा-आपत्ति प्रक्रिया के दौरान कई स्थानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।


व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘Trump TV’, मीडिया विवाद के बीच 24/7 आधिकारिक वीडियो स्ट्रीम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी मीडिया के बीच जारी टकराव अब डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया है। व्हाइट हाउस ने 21…
JSSC-CGL मामला बाबूलाल मरांडी का सोशल मीडिया पर कई पोस्ट , लिखा परीक्षा प्रक्रिया दूषित थी तो CBI जांच से क्यों भाग रही सरकार?
रांची। झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। विधानसभा में नेता…
















