sahiyas-get-incentive-amount-time-soon

सहियाओं को समय पर प्रोत्साहन राशि, जल्द मिलेगा टैब; NHM कर्मियों को EPF का लाभ

Share
Link copied
sahiyas-get-incentive-amount-time-soon
sahiyas-get-incentive-amount-time-soon

रांची: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), नामकुम में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सहियाओं को समय पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने, उन्हें जल्द टैब उपलब्ध कराने और NHM कर्मियों को EPF का लाभ देने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

RKDF
advertisement

बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, बजट खर्च, निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि और आम लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही तय करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

सहियाओं के भुगतान में देरी नहीं

मंत्री ने कहा कि सहियाओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली विशेष प्रोत्साहन राशि को राज्य मुख्यालय से सीधे भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सहियाओं के काम को तकनीकी रूप से आसान बनाने के लिए उन्हें जल्द टैब उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

Advertisment
Advertisment

संविदाकर्मियों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया बदलेगी

बैठक में संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के मानदेय भुगतान की भी समीक्षा हुई। मंत्री ने HIRS के माध्यम से राज्य मुख्यालय स्तर से मानदेय भुगतान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि भुगतान में होने वाली देरी को कम किया जा सके।

Advertisment
Advertisment

मलेरिया मरीजों को मिलेगी मच्छरदानी

राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मंत्री ने मलेरिया से प्रभावित मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मलेरिया नियंत्रण और रोकथाम की गतिविधियों की क्षेत्र स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।

Advertisment
Advertisment

NHM कर्मियों को EPF का लाभ जल्द

मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए जल्द EPF की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा।

Advertisment
Advertisment

डॉक्टरों के रिक्त पद भरने के निर्देश

स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों के रिक्त पदों को लेकर भी मंत्री ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मानव संसाधन के बिना लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना मुश्किल है। इसलिए रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

Advertisment
Advertisment

कम खर्च वाली योजनाओं की होगी निगरानी

समीक्षा के दौरान जिन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में वित्तीय व्यय कम पाया गया, उन पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया। मंत्री ने उपलब्ध बजट का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार समुचित उपयोग और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र भ्रमण और जमीनी फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार करने तथा विभागीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक वित्त समेत विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल पदाधिकारी और परामर्शी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।