bandaria-entered-liquor-store-drank-liquor

शराब दुकान में घुसी बंदरिया, क्वार्टर लेकर पी गई शराब! हो गयी टुल्ल, ओरमांझी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share
Link copied

रांची। राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल वीडियो में एक बंदरिया कथित तौर पर शराब की दुकान के अंदर पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह शराब की एक बोतल लेकर उसे पीती नजर आती है। उसके बाद वह टुल्ल होकर बेसुध हो जाती है।

Advertisment
Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह घटना ओरमांझी इलाके की एक शराब दुकान की है। वीडियो में बंदरिया को शराब की बोतल पकड़े और उससे शराब पीकर नशे में बेसुध देखा जा सकता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Advertisment
Advertisment

दुकान में कैसे पहुंची बंदरिया?

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बंदरिया शराब की दुकान के भीतर पहुंच गई। इसके बाद उसने वहां रखी शराब की बोतल उठा ली और कथित तौर पर उसका सेवन करने लगी। दुकानदार हाफ क्वाटर दिखाता है जिसमे से आधी शराब बंदरिया ने गटक लिया है।
हालांकि, वीडियो कब का है, ओरमांझी में किस दुकान का है और बंदरिया ने वास्तव में कितनी मात्रा में शराब पी, इसका सही सही आकलन नही है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल है।

RKDF
advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं और बंदरिया की हरकत को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।