high-speed-trailer-crushes-labourer-death

तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचला, मौके पर मौत

Share
Link copied
high-speed-trailer-crushes-labourer-death
high-speed-trailer-crushes-labourer-death

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के चाईबासा बस स्टैंड के सामने शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 25 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बागबेड़ा थाना क्षेत्र में स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर रात करीब एक बजे हुआ। मृतक की पहचान संजय नगर निवासी कल्लू यादव के रूप में हुई है। वह स्टेशन क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था।

Advertisment
Advertisment

बताया गया कि कल्लू रात में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान हाता की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर (एनएल01एडी-8913) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर उसके ऊपर चढ़ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Advertisment
Advertisment

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ट्रेलर पर पन्नू कार्गो मूवर्स लिखा हुआ है।

RKDF
advertisement

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार कल्लू के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह परिवार में अपने दो भाइयों और एक बहन का सहारा था। कल्लू की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।