second-accused-arrested-assault-case-sent

मारपीट और स्कूटी क्षतिग्रस्त करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Share
Link copied
second-accused-arrested-assault-case-sent
second-accused-arrested-assault-case-sent

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में मारपीट और स्कूटी क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहूटोली निवासी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ सत्यदेव प्रसाद (पिता मोतीलाल प्रसाद) के रूप में हुई है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को एक महिला ने अपने पति के साथ मारपीट करने और उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए कोलेबिरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में जगन्नाथ प्रसाद उर्फ जग्गू प्रसाद समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था।

Advertisment
Advertisment

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने महिला के पति के गिर जाने के बाद भी उनके साथ मारपीट की। इस घटना में उनके पैर में गंभीर चोट लगी और फ्रैक्चर होने की बात कही गई है। इसके अलावा उनकी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया।

Advertisment
Advertisment

आवेदन के आधार पर कोलेबिरा थाना कांड संख्या 62/26, दिनांक 21 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 324(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के प्राथमिक आरोपी जगन्नाथ प्रसाद उर्फ जग्गू प्रसाद को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी।

RKDF
advertisement

इसी क्रम में शनिवार, 26 सितंबर को पुलिस टीम ने लक्ष्मी प्रसाद उर्फ सत्यदेव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में वादिनी और उसके पति के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।