तिरिल CRPF मुख्यालय में जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, मौके पर ही मौत

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित तिरिल सीआरपीएफ मुख्यालय में रविवार को ड्यूटी के दौरान एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सीआरपीएफ मुख्यालय में हड़कंप मच गया। मृतक जवान की पहचान पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित इमलियाटीकर गांव निवासी भुनेश्वर पाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार भुनेश्वर पाल तिरिल स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में तैनात थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन में लगी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान की ड्यूटी के दौरान की गतिविधियों, घटना से पहले की परिस्थितियों और उसके आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। घटना की सूचना मृतक जवान के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से मामले की जांच जारी है।

मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य और उच्च शिक्षा के प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
रांची: रांची के Celebration Banquet Hall में Kanke Talks की ओर से आयोजित “संवाद” कार्यक्रम में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और झारखंड की…

SIR पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर आदित्य साहू का पलटवार, कहा- चुनाव आयोग के बयान से विपक्ष का झूठ बेनकाब
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा…
















