एसआईआर के खिलाफ 28 सितंबर को राज्यभर में आंदोलन करेगी कांग्रेस

रांची: झारखंड कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ 28 सितंबर को राज्यभर में आंदोलन करने की घोषणा की है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर है और उसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के निशाने पर काम कर रहा है और एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया से 35 से 40 लाख मतदाताओं के नाम प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में निर्वाचन आयोग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। रांची में धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की भी घोषणा की गई।

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी एसआईआर की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी निर्वाचन आयोग के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है।

प्रदीप यादव ने दावा किया कि एसआईआर का असर खास तौर पर एससी-एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं पर पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के खिलाफ माने जाने वाले मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि एसआईआर के माध्यम से देशभर में अब तक करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। प्रदीप यादव ने कहा कि इसी वजह से देश की जनता में आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

विश्व पर्यटन दिवस पर सिमडेगा के प्रमुख पर्यटन स्थल को नई पहचान की दरकार, आस्था, प्रकृति और विरासत का संगम रामरेखा धाम
सिमडेगा: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सिमडेगा का रामरेखा धाम एक बार फिर धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत के…

तिरिल CRPF मुख्यालय में जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, मौके पर ही मौत
रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित तिरिल सीआरपीएफ मुख्यालय में रविवार को ड्यूटी के दौरान एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली…
















