health-will-not-be-tolerated-surprise

सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, होटलों-दुकानों में औचक जांच

Share
Link copied
health-will-not-be-tolerated-surprise
health-will-not-be-tolerated-surprise

निर्मल सिंह

गुमला: आम लोगों को शुद्ध और मिलावटमुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न होटल और दुकानों में औचक जांच अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

Advertisment
Advertisment

यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुंब्रई के मार्गदर्शन में की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज के नेतृत्व में टीम ने होटल राज, श्री मधुवन तथा पंजाबी मसाला दुकान का निरीक्षण किया।

Advertisment
Advertisment

जांच के दौरान पंजाबी मसाला दुकान से मिक्स मसाला, मीट मसाला और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य गुणवत्ता से संबंधित अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment
Advertisment

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने होटल संचालकों और खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों को अखबार में खाद्य सामग्री परोसना प्रतिबंधित है। कर्मचारियों के लिए एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर का इस्तेमाल अनिवार्य करने को कहा गया।

RKDF
advertisement

इसके अलावा खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट रखने तथा पानी की जांच की रिपोर्ट उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाने के साथ लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।