ed-arrests-jamshedpur-businessman-son-alleged

734 करोड़ के कथित फर्जी GST-ITC मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के कारोबारी और बेटे को किया गिरफ्तार

Share
Link copied
ed-arrests-jamshedpur-businessman-son-alleged
ed-arrests-jamshedpur-businessman-son-alleged

जमशेदपुर: झारखंड में सामने आए 734 करोड़ रुपये के कथित फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ छापेमारी की। जमशेदपुर में कार्रवाई के दौरान ED ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। जांच पूरी होने के बाद ED की टीम पिता-पुत्र को अपने साथ रांची ले गई।

Advertisment
Advertisment

तीन ठिकानों पर हुई तलाशी

ED की टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में कारोबारी से जुड़े तीन ठिकानों पर तलाशी ली। होटल सोनेट के सामने स्थित ज्योति अपार्टमेंट में ज्ञानचंद जायसवाल के आवास-सह-कार्यालय की जांच की गई। इसके अलावा केएन रोड स्थित बीएस टावर के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद कारोबारी के फ्लैट और उनके अकाउंटेंट संजय पारेख से जुड़े ठिकाने पर भी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की गई।

Advertisment
Advertisment

तलाशी के दौरान ED के 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए संबंधित परिसरों में CRPF के जवानों की तैनाती की गई थी। टीम ने कारोबारी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग लेन-देन, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य कागजात खंगाले। इस दौरान संबंधित लोगों से पूछताछ भी की गई। इसी मामले में कोलकाता के दो ठिकानों पर भी ED की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है।

Advertisment
Advertisment

मेडिकल जांच के दौरान पिता-पुत्र ने किया हंगामा

देर रात मेडिकल जांच के दौरान ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे ने हंगामा किया। दोनों ने खुद को मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया। ज्ञानचंद जायसवाल ने अपना ब्लड प्रेशर बढ़ा होने की बात कहते हुए दवा नहीं मिलने की शिकायत भी की।

RKDF
advertisement

फर्जी कंपनियों और बिलों के जरिए ITC लेने का आरोप

बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई कथित तौर पर फर्जी कंपनियों, बिलों और अन्य कारोबारी माध्यमों का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किए जाने से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है। एजेंसी गिरफ्तार पिता-पुत्र से पूछताछ के जरिए कथित वित्तीय लेन-देन, कंपनियों के नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, मामले में ED की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।