two-accused-arrested-minor-rape-case

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Share
Link copied
two-accused-arrested-minor-rape-case
two-accused-arrested-minor-rape-case

सिमडेगा: पाकड़टांड़ थाना क्षेत्र में करीब 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के डुमरकोना निवासी दामोदर राम (27) और मोहन दास (27) के रूप में हुई है। दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisment
Advertisment

एसीडीपीओ धर्मदेव पासवान के अनुसार, पीड़िता ने 5 अक्टूबर को पाकड़टांड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 4 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे जितिया नाच कार्यक्रम के बाद वह अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान जंगल नदी के पास दोनों आरोपियों ने उसे कथित रूप से पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

RKDF
advertisement

मामले में पाकड़टांड़ थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत कार्रवाई शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सत्यापन और अनुसंधान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को 6 अक्टूबर को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।