four-accused-arrested-operation-zero-tolerance

ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस में चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी-लूट और वारंट के मामलों में कार्रवाई

Share
Link copied
four-accused-arrested-operation-zero-tolerance
four-accused-arrested-operation-zero-tolerance

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत पुलिस ने बिष्टुपुर और ओलिडीह थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर हुई कार्रवाई में चोरी, लूट और गैर-जमानती वारंट से जुड़े मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में टाटा स्टील कंपनी से तांबा चोरी के मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी किया गया तांबा भी बरामद किया गया है। इसी थाना क्षेत्र में चोरी के एक अन्य मामले में भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisment
Advertisment

वहीं, ओलिडीह थाना क्षेत्र में चाकू का भय दिखाकर रुपये लूटने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र से न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया।

RKDF
advertisement

पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी-लूट के मामलों के उद्भेदन और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।