two-accused-arrested-bindal-mall-restaurant

मरीन ड्राइव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग केस में दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
two-accused-arrested-bindal-mall-restaurant
two-accused-arrested-bindal-mall-restaurant

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और दोनों आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से तीन-तीन राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, बिंदल मॉल रेस्टोरेंट में फायरिंग के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। मंगलवार देर शाम पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर बताया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार मरीन ड्राइव के पास जंगल में एक पेड़ के पीछे छिपाया गया है।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद पुलिस टीम दोनों को हथियार बरामद करने के लिए बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची। एसएसपी के अनुसार, इसी दौरान दोनों आरोपियों ने मौका पाकर एक पुलिसकर्मी की कमर से हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद किए हैं। घायल आरोपियों का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस अब बरामद हथियारों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Advertisment
Advertisment

गौरतलब है कि 26 सितंबर को सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। बाइक सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे थे। इनमें से दो रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल हुए और कई राउंड गोलियां चलाई थीं। घटना में चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी।

RKDF
advertisement

फायरिंग की पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। फुटेज में बाइक से तीन लोगों के पहुंचने और दो के रेस्टोरेंट के भीतर जाकर गोलीबारी करने की तस्वीरें सामने आई थीं। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।