मुरी स्टेशन पर 40 किलो गांजा बरामद, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत कार्रवाई करते हुए 40 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के कैमूर जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट मुरी और आरपीएफ आउटपोस्ट जारंगडीह की संयुक्त टीम ने प्रभारी निरीक्षक की निगरानी में मुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के रांची छोर पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान पांच पिट्ठू बैग लेकर जा रहे तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई। बैगों की जांच में पांच पैकेटों में रखा कुल 40 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर डीडी किट से की गई प्रारंभिक जांच में भी पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार (19), बीरेन कुमार (20) और सहेंद्र कुमार (19) के रूप में हुई है। तीनों बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

आरपीएफ की पूछताछ में पता चला कि गांजे को ओडिशा के संबलपुर से बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद गांजा, मोबाइल फोन और तीनों आरोपियों को राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी), मुरी को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

चाईबासा में महिषासुर मर्दिनी नृत्य-नाटिका का मंचन, 100 से अधिक कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा
चाईबासा: शारदा संगीतालय के तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर को चाईबासा के पिल्लई हॉल में महिषासुर मर्दिनी नृत्य-नाटिका का मंचन किया जाएगा।…

राशन दुकान में फायरिंग कर लूट के प्रयास का खुलासा, चार गिरफ्तार
पाकुड़: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के महुलपहाड़ी गांव में राशन दुकान में फायरिंग कर लूट के प्रयास का पुलिस ने पांच दिनों के…
















