security-audit-projects-under-construction-simdega

सिमडेगा में निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा का ऑडिट, पुलिस ने दिए जरूरी निर्देश

Share
Link copied
security-audit-projects-under-construction-simdega
security-audit-projects-under-construction-simdega

सिमडेगा: जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सिमडेगा पुलिस ने विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई और संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisment
Advertisment

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, पर्याप्त रोशनी, रात्रिकालीन सुरक्षा, निर्माण सामग्री और मशीनरी की सुरक्षा, बाहरी लोगों की आवाजाही तथा आपातकालीन व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने निर्माण एजेंसियों, संवेदकों और साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Advertisment
Advertisment

साथ ही, निर्माण स्थलों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने तथा रात में गश्ती और निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। सिमडेगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में विकास परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा ऑडिट और निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।