अब उग्रवादियों की नज़र कोलियरी पर

मो०अरबाज / लातेहार

सीसीएल द्वारा संचालित तेतरिया खाड़ कोलियरी परिसर में शुक्रवार की संध्या लगभग 7:30 बजे अज्ञात उग्रवादियों ने हमला कर दिया और जमकर गोली चलाई।nवही उग्रवादियों ने पिंटू यादव उप चालक 19 वर्ष पिता नरसिंह यादव उप ग्राम पीडारकॉम बसरोपण गंझू 30 वर्ष ग्राम चकला कोयला व्यवसाई का मुंशी एवं अनिल यादव पिता तपेश्वर यादव ग्राम कुरियाव ट्रक चालक सूरज गंझू पिता बिसु गंझू ग्राम मैक्लुस्कीगंज उप चालक को गोली मार दी घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से चारो घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सुरेश राम द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद चारों की स्थिति को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow