जोराम में बेकाबू टेलर घर-सह-दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे मकान मालिक

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जोराम पावर हाउस के पास शनिवार सुबह NH-143 पर तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर एक घर-सह-दुकान में घुस गया। हादसे के समय मकान मालिक मनोज कुमार आंगन में झाड़ू लगा रहे थे। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त टेलर का नंबर JH12 R0996 है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की पहचान जागेश्वर यादव के रूप में बताई गई है।
स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे ने एक बार फिर NH-143 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर किया है।

जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द
पटना: बिहार की राजनीति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने…

रांची में अंचल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नामकुम स्थित आवास पर मिला शव
अरगोड़ा अंचल कार्यालय नहीं पहुंचे तो सहकर्मी पहुंचे घर, फर्श पर मृत मिले लक्ष्मीकांत मुंडा; पुलिस जांच में जुटी रांची: राजधानी रांची…
















