सिमडेगा टैक्सी स्टैंड की बदहाली पर ऑटो चालक संघ नाराज, आंदोलन की चेतावनी

सिमडेगा: शहर के टैक्सी स्टैंड में बुनियादी सुविधाओं की कमी और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर ऑटो चालक संघ ने नाराजगी जताई है। संघ ने नगर परिषद से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर नगर परिषद के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला सचिव भीम साहू ने की। बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सह ऑटो चालक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक में टैक्सी स्टैंड की समस्याओं और नगर परिषद की कार्यशैली पर चर्चा की गई।
ऑटो चालकों ने बताया कि स्टैंड में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों और चालकों का आना-जाना होता है, लेकिन यहां पीने के पानी, महिलाओं के लिए शौचालय और बैठने के लिए शेड जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। परिसर में गंदगी रहने से भी लोगों को परेशानी होती है। चालकों का कहना है कि उनसे प्रतिदिन टैक्स की वसूली की जाती है, लेकिन इसके बावजूद सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
राजेश कुमार सिंह ने कहा कि टैक्सी स्टैंड की समस्याओं को लेकर पूर्व में भी नगर परिषद और संबंधित विभाग को आवेदन देकर जानकारी दी गई है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने नगर परिषद से नियमित साफ-सफाई कराने और यात्रियों व चालकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो ऑटो चालक संघ नगर परिषद के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेगा। बैठक में शामिल अन्य सदस्यों ने भी टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था में सुधार की मांग की।

सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा: लेवी वसूली के लिए फैलानी थी दहशत, तीन गिरफ्तार
लातेहार में राज फ्यूल पेट्रोल पंप पर गोलीबारी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, हथियार और कारतूस बरामद; दो अन्य आरोपितों की…

मुड़मा जतरा आज रात से शुरू, 28 अक्टूबर को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़; 40 पड़हा की परंपरा बनेगी आकर्षण
रांची के मांडर स्थित मुड़मा गांव में आदिवासी आस्था, संस्कृति और परंपरा का ऐतिहासिक मेला; शक्ति खूंटा की पूजा, झंडा मिलन और…

















