typical-food-safety-department-raids-hotels

ठेठईटांगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, होटल और किराना दुकानों की जांच

Share
Link copied
typical-food-safety-department-raids-hotels
typical-food-safety-department-raids-hotels

सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाकर विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और किराना दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित कारोबारियों को नोटिस और चेतावनी दी गई। वहीं, क्रीम रोल सहित अन्य अमानक एवं दूषित खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

ठेठईटांगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, होटल और किराना दुकानों की जांच

जिला उपायुक्त एवं खाद्य सुरक्षा शाखा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (ग्रामीण) डॉ. अनिकेत द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह अभियान चलाया। जांच के दौरान होटल जोहार रेस्टोरेंट के परिसर में शराब पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।

अभियान में कई होटल और ढाबे बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित पाए गए। विभाग ने संबंधित संचालकों को जल्द लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने को कहा गया।

ठेठईटांगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, होटल और किराना दुकानों की जांच

किराना दुकानों की जांच के दौरान भी बिना खाद्य लाइसेंस कारोबार करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई। उन्हें एक्सपायरी और प्रतिबंधित खाद्य सामग्री तत्काल बिक्री से हटाने का निर्देश दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी सामग्री मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिले के सभी प्रखंडों में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।