tribal-leader-nisha-bhagat-dies-ranchi

रांची में आदिवासी नेता निशा भगत की मौत, फेसबुक लाइव के दौरान कई लोगों पर लगाये थे गंभीर आरोप

Share
Link copied

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक दुखद खबर सामने आई है। आदिवासी नेता निशा भगत की खुदकुशी की कोशिश के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पहले उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी परेशानी साझा की और कई लोगों पर आरोप लगाए। बताया जाता है कि इसी दौरान उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात भी कही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय स्तर पर उन्हें बचाने की कोशिश शुरू हुई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

फेसबुक लाइव में लगाए आरोपों की जांच जरूरी

निशा भगत ने लाइव प्रसारण के दौरान जिन लोगों पर आरोप लगाए थे, उन आरोपों की सत्यता और घटना से उनके किसी संभावित संबंध की जांच महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी रिम्स पहुँच रहे है और पूरी जानकारी लेंगे और परिवार से मिलेंगे ।

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है