manoj-konbegi-honoured-bhagwant-mann-asian

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में झारखंड हॉकी को मिला सम्मान, मनोज कोनबेगी को भगवंत मान ने किया सम्मानित

Share
Link copied
manoj-konbegi-honoured-bhagwant-mann-asian
manoj-konbegi-honoured-bhagwant-mann-asian

मोहाली: पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली के बलबीर सिंह स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत की इस जीत से देशभर के हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में झारखंड हॉकी को मिला सम्मान, मनोज कोनबेगी को भगवंत मान ने किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय हॉकी के प्रतिष्ठित आयोजन में मनोज कोनबेगी को मिला सम्मान झारखंड के लिए गौरव की बात है। इसे राज्य में हॉकी के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान मजबूत करने के प्रयासों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में झारखंड हॉकी को मिला सम्मान, मनोज कोनबेगी को भगवंत मान ने किया सम्मानित

इस उपलब्धि पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सुनील तिर्की सहित पंक्रस्टीयूस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, एलसन कीड़ों, वेद प्रकाश, तारिणी कुमारी, करिश्मा परवार, कुनूल भेंगरा, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, समीर डुंगडुंग, रोहित बेसरा, सुजीत एक्का और फ्लेबियस तिर्की समेत हॉकी सिमडेगा के सभी पदाधिकारियों ने मनोज कोनबेगी को बधाई दी। साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।