सदर अस्पताल में डेढ़ घंटे तक वार्ड में पड़ा रहा अज्ञात व्यक्ति का शव, व्यवस्था पर उठे सवाल

सिमडेगा: सदर अस्पताल की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। सोमवार की देर शाम मेल वार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव करीब डेढ़ घंटे तक वार्ड में ही पड़ा रहा। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से शव को शवगृह पहुंचाने में देरी की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस घायल अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी। इसके बाद उसे मेल वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई।

मौके पर मौजूद ड्यूटी नर्सों के अनुसार, व्यक्ति की मौत के बाद इसकी सूचना पुलिस और वार्ड बॉय को दे दी गई थी। इसके बावजूद शव को तत्काल वार्ड से हटाकर शवगृह नहीं पहुंचाया गया। करीब शाम 6:30 बजे के बाद शव को वार्ड से हटाकर शवगृह भेजा गया। घटना को लेकर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।

अस्पताल के मेल वार्ड में करीब डेढ़ घंटे तक शव पड़े रहने की घटना ने अस्पताल की व्यवस्था और जिम्मेदार कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।
36 करोड़ की सड़क निर्माण के चंद दिनों में ही उखड़ने लगी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
सिमडेगा: सिमडेगा से कुटमाकछार तक करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे…

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल 2026 के लिए मंगलवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी…

















