Ranchi Police's appeal: Do not share unverified news on social media.

पलामू में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला; 8 गिरफ्तार

Share
Link copied

रेहला के रक्साहा गांव में 200-300 लोगों की भीड़ हुई उग्र, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग; कई पुलिसकर्मी घायल, सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त

पलामू: जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी उग्र भीड़ ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हुए हैं, जबकि एक सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2026 की शाम की है। रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और हिंसक झड़प की सूचना रेहला पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) भी अपने अंगरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर करीब 200 से 300 लोगों की भीड़ जमा थी। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांति स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों पर लोगों को पुलिस के खिलाफ भड़काने का आरोप है।
इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। उग्र लोगों ने लाठी-डंडों से भी हमला किया और पुलिस टीम को खदेड़ने का प्रयास किया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन भीड़ के और अधिक उग्र होने पर पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

विशेष टीम बनाकर छापेमारी, आठ आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर विश्रामपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (Special Raid Team) का गठन किया गया। टीम ने आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पिंटु कुमार चौधरी (21), विकास कुमार चौधरी (20), रोहित कुमार चौधरी (20), कंचन कुमार चौधरी (33), विकास चौधरी (23), धर्मदेव चौधरी (22), बिनोद चौधरी (44) और बिजय कुमार चौधरी (35) शामिल हैं। सभी आरोपी रक्साहा गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

रेहला थाने में दर्ज हुआ मामला

इस मामले में रेहला थाना कांड संख्या 122/2026, दिनांक 9 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विधि-व्यवस्था भंग करने, पुलिस बल पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें
दीपावली के दिन अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराने पर ओबीसी मोर्चा ने उठाए सवाल, जांच की मांग
इसे भी पढ़ें

दीपावली के दिन अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराने पर ओबीसी मोर्चा ने उठाए सवाल, जांच की मांग

रांची: दीपावली के दिन पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित सरकारी आवास को खाली कराए जाने की प्रक्रिया पर राष्ट्रीय ओबीसी…

दुमका रिंग रोड की बदलेगी सूरत, SHAR कंपनी ने संभाली मरम्मत की कमान; तीन किमी सड़क पर शुरू हुआ काम
इसे भी पढ़ें

दुमका रिंग रोड की बदलेगी सूरत, SHAR कंपनी ने संभाली मरम्मत की कमान; तीन किमी सड़क पर शुरू हुआ काम

CSR के तहत कराई जा रही अस्थायी मरम्मत, स्थायी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी; चार महीने में पूरी हो सकती है…

पाकिस्तानी पूर्व मंत्री सानिया निश्तार के गावी CEO रहते आशुतोष रांका ने की थी सलाहकार के रूप में नौकरी, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी रहा जुड़ाव; 27 लाख की फंडिंग का आरोप चर्चा में
इसे भी पढ़ें

पाकिस्तानी पूर्व मंत्री सानिया निश्तार के गावी CEO रहते आशुतोष रांका ने की थी सलाहकार के रूप में नौकरी, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी रहा जुड़ाव; 27 लाख की फंडिंग का आरोप चर्चा में

The Commune की रिपोर्ट में सामने आया पेशेवर कनेक्शन, गावी की आधिकारिक वेबसाइट ने सानिया निश्तार की नियुक्ति की पुष्टि की; केंद्रीय…

रांची में परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान चित्रगुप्त पूजा, कायस्थ समाज ने यम द्वितीया पर की कलम-दवात की पूजा
इसे भी पढ़ें

रांची में परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान चित्रगुप्त पूजा, कायस्थ समाज ने यम द्वितीया पर की कलम-दवात की पूजा

रांची: राजधानी रांची में यम द्वितीया के पावन अवसर पर कायस्थ समाज और शहरवासियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरी श्रद्धा और…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।