निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग, गुमला में निकला मशाल जुलूस

गुमला: गुमला की बेटी और आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार की रात गुमला में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि निशा भगत को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मशाल जुलूस का नेतृत्व भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटेलाल उरांव ने किया। इसमें पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, अनूप चंद्र अधिकारी, किसान मोर्चा के नेता मंगल सिंह भोगता, हरिहर प्रसाद, जयंत कुमार, गुड्डी, नंदा, सोनामणि कुमारी उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, गौरी किंडो, बल्केश्वर सिंह, शिरोमणि बिलुंग, रविंद्र सिंह, सविंद्र सिंह, विकास कुमार सिंह, जिला महामंत्री सुरेश सिंह और कौशलेंद्र जमुआर समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मशाल जुलूस पुराना नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर पटेल चौक रोड होते हुए टावर चौक पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र लालू राम ने आरोप लगाया कि निशा भगत को प्रताड़ित और धमकी दी गई थी, जिसके कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुईं। उन्होंने कहा कि यह घटना समाज और झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने अजय तिर्की समेत उन लोगों पर कार्रवाई की मांग की, जिन पर निशा भगत के निजी जीवन को लेकर टिप्पणी करने का आरोप है।

वहीं, छोटेलाल उरांव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के आह्वान पर दक्षिणी छोटानागपुर के छह जिलों में मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने समाज और लोगों के साथ हो रहे कथित अन्याय तथा जमीन के मुद्दों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। जुलूस में शामिल लोगों ने एक स्वर में निशा भगत की मौत की सीबीआई जांच कराने और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
छठ महापर्व को लेकर सिमडेगा में घाटों की सफाई तेज, गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग
सिमडेगा: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिले के शहरी…

तमाड़ में चाकू मारकर युवक की हत्या, तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी फरार
रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी में शराब दुकान के पास हुए विवाद में चाकू से हमला कर कांग्रेस महतो (25) की…

















