खूंटी में झूलते बिजली तार की चपेट में आया दंतैल हाथी, मौके पर मौत; तेतारी गांव में मचा हड़कंप
कोयल नदी की ओर से गांव में प्रवेश कर रहा था हाथी, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ हादसा; वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच
खूंटी। जिले के रनिया थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही या तकनीकी खामी के कारण एक जंगली हाथी की जान चली गई। रनिया-सोदे मुख्य मार्ग पर स्थित तेतारी गांव में बालिका विद्यालय के समीप झाड़ियों के पास झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आने से एक दंतैल हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी कोयल नदी की ओर से तेतारी गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में काफी नीचे झूल रहे विद्युत तार के संपर्क में आ गया। बिजली का करंट लगते ही हाथी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सुबह ग्रामीणों को हाथी की मौत की जानकारी मिली तो घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव में घटना को लेकर हड़कंप मच गया। एक विशालकाय वन्यजीव की इस तरह मौत से ग्रामीणों में चिंता भी देखी गई।

वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के वरीय अधिकारियों और रनिया थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बिजली का तार किस कारण झूल रहा था और हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा: कार-टेम्पू की टक्कर में महिला की मौत, पति गंभीर
औंरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार तड़के हुआ हादसा, घायल को बगोदर ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती बगोदर। गिरिडीह जिले के…

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू; अब चाय से लेकर बच्चों के दूध तक का खर्च बढ़ेगा
त्योहारों के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी…


















