सांसद ढुल्लू महतो की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने भी दिया आशीर्वाद

धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शिरकत की और नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों से मुलाकात कर विवाह समारोह की शुभकामनाएं दीं। पारिवारिक समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

लुगू बुरू को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी झारखंड सरकार, सीएम हेमंत सोरेन ने किया ऐलान
बोकारो के ललपनिया में लुगू बुरू राजकीय महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन का समापन; आदिवासी समाज से शिक्षा और आर्थिक…

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में महाविस्फोट, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर रचा विश्व इतिहास
यूएई के खिलाफ 27 छक्कों की बरसात, लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने; भारत-ए ने 14.2 ओवर…

















