juvenile-detained-charges-raping-minor-forcing

नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में किशोर निरुद्ध

Share
Link copied
juvenile-detained-charges-raping-minor-forcing
juvenile-detained-charges-raping-minor-forcing

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर कोलेबिरा थाना कांड संख्या 84/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 89 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में नाबालिग बालक पर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने और उसका गर्भपात कराने का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित किशोर को निरुद्ध कर लिया। पुलिस ने बताया कि निरुद्ध किशोर को 24 नवंबर को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।