गढ़वा पुलिस ने 60 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान; पुलिसकर्मियों को भी किया गया सम्मानित
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने लोगों का भरोसा जीतने की एक अच्छी पहल की है। जिले में अलग-अलग जगहों से गुम हुए 60 मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। महीनों पहले खोया मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने गढ़वा पुलिस का आभार जताया। गढ़वा पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने 60 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। इस दौरान मोबाइल बरामद करने में अहम भूमिका निभाने वाले एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और टेक्निकल सेल के पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया

मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका मोबाइल कई महीनों पहले खो गया था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा। लेकिन पुलिस ने उन्हें बुलाकर मोबाइल सौंपा। इससे पुलिस के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए टेक्निकल सेल की मदद से कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके असली धारकों को सौंप दिया। एसपी ने कहा कि अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मामलों का निष्पादन करने वाले एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, मेजर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

झारखंड विधानसभा में SIR पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो प्रदीप यादव ने मताधिकार की रक्षा पर दी दलील
रांची। झारखंड विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। सदन…

भुरकुंडा अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; अपहृत कमलेश ठाकुर सकुशल बरामद
भुरकुंडा थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई थी वारदात, रांची रिंग रोड के पास पुलिस ने की कार्रवाई…


















