उत्तराधिकारी बँटवारानामा के आधार पर जमीन का होगा दाखिल खारिज.

Share
Link copied

हजारीबाग, कुंदन लाल.

हजारीबाग : उत्तराधिकारी बँटवारानामा के आधार पर नामांतरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द के निर्देश पर दारु के सीओ सह बीडीओ राम रतन कुमार वर्णवाल के द्वारा पंचायत भवन में गुरूवार को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीओ सह बीडीओ राम रतन कुमार वर्णवाल ने दिगवार पंचायत के ग्रामीणों के बीच उतराधिकारी बंटवारानामा नामांतरण के बारे में जानकारी दिया और लोगों से आवेदन आमंत्रित किया। सीओ सह बीडीओ श्री वर्णवाल ने कहा,कि अंचल दारू क्षेत्र के कोई भी व्यक्ति जो उतराधिकारी बँटवारानामा के आधार पर दाखिल खारिज कराना चाहते हैं, वे अपने हल्का के राजस्व उप निरीक्षक अथवा सीओ से सम्पर्क कर वांछित कागजातों के साथ आवेदन जमा करें। जाँचोपरांत नियमानुसार उस पर कारवाई की जाएगी।

पंचायत भवन दिगवार में आयोजित विशेष शिविर में दारू सीओ सह बीडीओ श्री वर्णवाल के साथ राजस्व निरीक्षक शंकर गौड़, प्रधान सहायक किशोर कुमार, राजस्व उप निरीक्षक नंदकिशोर प्रसाद,पंचायत समिति सदस्य बालेश्वर गोप, रुपन मूर्मू,सागर करमाली, विजय मूर्मू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow