VideoCapture 20201226 215905

नशेड़ी पिता नें ली अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची की जान.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : राजधानी रांची में आज एक ऐसी वारदात हुई जिसे सुनने और देखने के बाद आपके चेहरे का रंग भी उतर जायगा। दरअसल एक नसेड़ी पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को जमीन में पटक कर मार डाला सिर्फ इसलिये की बच्ची रो रही थी।

रांची के चुटिया में एक नशेड़ी पिता ने आज सुबह अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बेटी को मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि मासूम बच्ची लगातार रो रही थी। उसके रोने की आवाज से पिता गौतम प्रसाद इतना चिढ़ गया कि उसे उठा कर पटक दिया। इसके बाद भी जब बच्ची चुप नहीं हुई तो उसने गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी। वही आरोपी की पत्नी बबीता देवी ने कहा कि उसके पति बच्चों से बहुत करते थे। हम दोनों के दो बच्चे थे, दोनों बच्चो को वे समान प्यार करते थे। आरोपी की पत्नी ने कहा कि उसके पति ऐसा कदम उठा सकते हैं, इसका उसे अंदाजा नहीं था। मगर उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के बाद से उनके पति काफी परेशान रहते थे कमाई बिल्कुल खत्म हो गई थी इसका कारण लॉक डाउन ही है जिसके वजह से उनके पति ने घटना को अंजाम दिया है।

घटना के बाद घर में चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और आरोपी पिता को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता नशे का आदी है। नशे की लत छुड़ाने के लिए वह कुछ महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा है। लेकिन इसके बाद भी शराब पीने की उसकी लत नहीं छूटी है। नशे की लत के कारण ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।

Share via
Share via