salima-tete-scores-brilliant-goal-as

सलीमा टेटे के शानदार गोल से भारत एशियन गेम्स के फाइनल में

Share
Link copied
salima-tete-scores-brilliant-goal-as
salima-tete-scores-brilliant-goal-as

सिमडेगा: जापान में आयोजित एशियन गेम्स नागोया-2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वर्ष 2018 के बाद भारतीय टीम पहली बार एशियन गेम्स के महिला हॉकी फाइनल में पहुंची है।

Advertisment
Advertisment

सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने शानदार गोल कर भारत को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। इसके बाद इशिका ने एक और गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने पूरे मुकाबले में प्रभावी खेल दिखाते हुए दक्षिण कोरिया को कोई गोल नहीं करने दिया।

Advertisment
Advertisment

अब भारतीय टीम के पास फाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल करने का मौका है। भारत ने एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक आखिरी बार 1982 में जीता था। ऐसे में नागोया एशियन गेम्स में टीम के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं। यह जीत आगामी ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RKDF
advertisement

भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। उन्होंने सलीमा टेटे समेत पूरी टीम को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वर्ण पदक की उम्मीद जताई।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।