मन की बात में पीएम मोदी द्वारा हिरामन को नई पहचान मिली.
गढ़वा, वी के पांडे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : मन की बात में पीएम मोदी जी ने जब से गढ़वा के हिरामन कोरवा के द्वारा लिखित पुस्तक कोरवा शब्दकोश का जिक्र किया है तब से हिरामन को अब नई पहचान मिल रही है। आज रंका प्रखण्ड मुख्यालय में गढ़वा के स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल स्वक्षता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने हिरामन कोरवा को शॉल ओढ़ा कर संमानित करते हुए उनके पुस्तक का विमोचन किया।
इस मौके पर हिरामन कोरवा ने कहाकि उसे बहुत खुशी मिल रही है कि मेरी पुस्तक को लोग अब पूछ रहे है। वहीं मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहाकि यह बहुत गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री ने एक गरीब के बेटे को पूछा है इसके लिए मैं पीएम साहब का आभार व्यक्त करता हूँ।

















