20210102 161953

खून से लथपथ मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैला सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी.

धनबाद, नीरज कुमार.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के होरलाडीह ईट भट्टा के समीप कल शाम से लापता 20 वर्षीय युवक रौशन कुमार राउत उर्फ छोटू कुमार का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की बहन ने बताया कि खाना खाने के बाद घर से निकला था भाई, रात को काफी खोजबीन किया गया लेकिन पता नही चला सुबह हमारे बागान के पास काफी खून मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू किया गया जिसके बाद होरलाडीह ईटा भट्टा के पास कपड़े में लिपटा युवक रौशन राउत का शव मिला।

शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया और लोग ने मांग करने लगे कि हत्यारो को गिरफ्तार किया जाए, वही मृतक घर का एक ही बेटा था। मृतक युवक की पाँच बहन है, सभी का रो रो कर बुरा हाल है। इस मामले में झरिया थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि हामिद नगर क्षेत्र में कही ब्लड स्टैंड है पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन किया गया जिसके बाद एक बॉडी मिली जिसे पथर से सर पर मारा गया था। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर हर बिंदु पर जांच कर रही है, उनका कहना है किजल्द इस मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।

Share via
Share via