प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल नें जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पण किया.

प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल नें जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पण किया.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sun, 03 Jan 2021 03:44 PM (IST)

Team Drishti.

रांची : प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर स्थानीय जयपाल सिंह मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पण किया। श्री जायसवाल ने नमन करते हुए कहा कि जयपाल सिंह मुंडा एक महान शख्सियत थे। जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे। वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

श्री जायसवाल ने कहा कि स्थानीय जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का नींव रांची के प्रथम मेयर हमारे दादा शिव नारायण जयसवाल के प्रयास से रखी गई थी। यह जमीन पालकोट राजा के द्वारा हमारे दादा शिव नारायण जयसवाल ने मुहैया कराए थे। आज जयपाल सिंह मुंडा की कृतियों ,स्मृतियों एवं उनके व्यक्तित्व को संजोग कर रखने की जरूरत है।

जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से राजीव चौरसिया गौरव आनंद, प्रेम कुमार, राहुल राय, आयुष अग्रवाल, पुनीत आदि मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow