मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के विरोध में जेएमएम और आदिवासी संगठनों का विरोध प्रदर्शन.

मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के विरोध में जेएमएम और आदिवासी संगठनों का विरोध प्रदर्शन.

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के काफिले पर सोमवार शाम हुए हमले के विरोध में आज झामुमो के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, बीजेपी के विधायक सीपी सिंह, रांची की मेयर आशा लाकड़ा का पुतला दहन किया गया। वही जेएमएम जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा को गुंडों की पार्टी बताया और कहा कि भाजपाई अपने गुंडों को भेजकर मुख्यमन्त्री के काफिले पर हमला करा हमारे मुख्यमन्त्री की जान लेना चाहती थी, जिसे पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगी। साथ ही ओरमांझी की घटना को लेकर कहा की पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वही सीएम के कारकेड पर हमले के विरोध मेंआदिवासी जन परिषद की ओर से भी राज्य के करमटोली चौक के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का पुतला दहन किया गया। दरअसल आदिवासी जन परिषद आदिवासी सीएम के काफिले पर हमले से आक्रोशित है।

गौरतलब है कि सोमवार की शाम राजधानी के किशोरगंज में सीएम के काफिले को प्रदर्शनकारियों द्वारा रोका गया था। मौके पर परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के लोग झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री को निशाना बना, गुंडागर्दी कर रहे हैं जो आदिवासी संगठन बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर ऐसे ही स्थिति रही तो लोगों के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow