PLFI ने पोस्टर लगाकर व्‍यवसायियों और ठेकेदारों को दी धमकी.

PLFI ने पोस्टर लगाकर व्‍यवसायियों और ठेकेदारों को दी धमकी.

Share
Link copied

लोहरदगा : लोहरदगा में आज शहर के बीचो बीच घनी आबादी वाले क्षेत्र में प्रत‍िबंध‍ित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) नें पोस्टर लगा दिया है। नक्सलियों ने पोस्टर के माध्‍यम से व्‍यवसायियों और ठेकेदारों को धमकी दी है। पोस्‍टर लगाने की सूचना मिलने के साथ ही इलाके में दहशत का माहौल है।

लोहरदगा के गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी जैसे घनी आबादी वाले इलाके में नक्सलियों द्वारा पोस्टर लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। घनी अबादी वाले इलाके में नक्सलियों द्वारा पोस्टर लगाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते है। इधर, उग्रवादियों द्वारा लगाए गए बैनर में PLFI जिंदाबाद-पूंजीवाद सामंतवाद मुर्दाबाद के नारे लिखे हुए हैं। इसमें लिखा गया है कि गरीब मजदूर एक हो, पुलिस फर्जी मुठभेड़ करना बंद करें। पुलिस की मुखबिरी करना बंद करें। गरीब मजदूरों का शोषण और अत्याचार करना बंद करें। व्यवसायी-ठेकेदार होश में आएं, नहीं तो PLFI है तैयार।

बैनर लगाए जाने की जानकारी लोहरदगा पुलिस को मिली तो इसे कब्‍जे में ले ल‍िया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, नक्सलियों द्वारा शहर में पोस्टरबाजी की घटना के बाद लोग दहशत में हैं, हालांकि पुलिस उन्हें भरोसा दिया है कि जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow