सिमडेगा में 1971 के भारत‑पाक युद्ध विजय दिवस पर भव्य सेना विजय समारोह आयोजित
सिमडेगा में 1971 के भारत‑पाक युद्ध विजय दिवस पर भव्य सेना विजय समारोह आयोजित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!1971 युद्ध के वीर योद्धाओं व वीर नारियों का हुआ सम्मान
नरेश शर्मा
सिमडेगा जिला मुख्यालय में सिमडेगा वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड ने नगर भवन, सिमडेगा में 1971 के भारत‑पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की स्मृति में ‘सेना विजय दिवस’ का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में 1971 के युद्ध के वीर योद्धा, वीर नारियों और बुजुर्ग वेटरन्स को सम्मानित किया गया, जिससे सभागार देशभक्ति के रंग में डूब गया।
उपायुक्त कंचन सिंह, मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिन्हा (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश), पूर्व एमएलसी प्रेमादास, हिल व्यू विद्यालय के निदेशक समुद्रगुप्त, सिमडेगा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल अशोक मिश्रा, डीएसपी रणवीर सिंह, वेटरन प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। हिल व्यू विद्यालय की नन्ही बच्चियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के सामूहिक गायन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। 1971 के शहीदों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने कहा, सेना के जवानों की वीरता और समर्पण के कारण ही देश सुरक्षित है। उपायुक्त कंचन सिंह ने अपने संबोधन में वीरों के शौर्य को याद करते हुए कहा, आपके कारण ही हम शांति से जीवन बिता पाते हैं।
उन्होंने वेटरन्स के लिए कैंटीन सुविधा बहाल करने और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।समारोह में सिमडेगा जिले के 90 सैनिकों और 60 शहीद सैनिकों की पत्नियों (वीर नारियों) को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष विष्णु साहू ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वसंत नारायण मांझी ने प्रस्तुत किया।समापन पर राष्ट्रभक्ति के जयघोष और शहीदों को नमन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

















