A team from the Bihar Health Society visited Ranchi Sadar Hospital.

बिहार स्वास्थ्य समिति की टीम ने रांची सदर अस्पताल का किया भ्रमण

Share
Link copied
A team from the Bihar Health Society visited Ranchi Sadar Hospital.
A team from the Bihar Health Society visited Ranchi Sadar Hospital.

रांची: बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने गुरुवार को रांची सदर अस्पताल का भ्रमण कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और विशेष रूप से आयुष्मान योजना के तहत दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

RKDF
advertisement

भ्रमण दल में NHM बिहार के अपर कार्यपालक निदेशक स्पर्श गुप्ता, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कंचन कुमारी और क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह शामिल थे। टीम ने सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, डॉ. अखिलेश झा, डॉ. रचित भूषण, आयुष्मान समन्वयक आशीष रंजन समेत अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की।

टीम ने अस्पताल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया और उनके क्रियान्वयन की सराहना की। इस दौरान बिहार में इसी तरह की व्यवस्थाओं को लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी ली गईं।

Kashmir
advertisement

इसके अलावा टीम ने सदर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, NHM के तहत संचालित कार्यक्रमों, मानव संसाधन, दवाओं, आवश्यक संसाधनों और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम के इस दौरे का उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभवों और बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी को और मजबूत करना है। भ्रमण के दौरान सदर अस्पताल के चिकित्सकों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।