नाबालिक के साथ यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरीडीह : नाबालिक के साथ यौन शोषण के आरोप में जमुआ पुलिस ने गिरीडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के  अकदोनी गाँव निवासी आरोपी को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी  जमुआ में पीड़िता के घर के सामने में ही किराए के मकान में रहकर जेसीबी चलाता था.

पीडिता के माँ द्वारा पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार आरोपी ने 14 अक्टूबर की रात को उसकी बेटी के साथ कुकर्म किया, और 15 अक्टूबर की रात पीडिता को लेकर भाग रहा था, लेकिन घर में बेटी को ना देख परिवार वाले खोजने लगे इसी दरमियान घर के कुछ दूरी पर वह मिली और अपनी आप बीती घरवालों को बताया.

पीड़िता की मां ने जमुआ थाना में एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई. आवेदन मिलने के बाद पुलिस हरकत में आते हुए अनुसंधान तेज कर दिया तथा गिरिडीह मुफस्सिल थाना की पुलिस की सहायता से अकदोनी गांव से आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow