विकास की जगह 9 माह में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में लगी रही सरकार :आदित्य साहू

Share
Link copied

वरिष्ठ संवाददाता चंद्रेश शर्मा

चतरा। भारतीय जनता पार्टी के किसान चौपाल में हिस्सा लेने चतरा जिला के सुदूरवर्ती लावालौंग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह पलामू प्रमंडल प्रभारी आदित्य साहू। इस दौरान श्री साहू ने गीतांजलि ऑटो मोबाईल शो रूम का उद्घाटन किया। पत्रकारों से बात करते हुए आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को बयानबाजी वाली सरकार बताया। उनसे जब केंद्र सरकार के इशारे पर डीवीसी द्वारा बिजली बिल का पैसा काटने पर सवाल किया गया तो श्री साहू हेमंत सरकार के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि कोई आपत्ति थी तो केंद्र सरकार से बात करके भी मामला हल किया जा सकता था,बयानबाजी करना ठीक नहीं। श्री साहू ने राज्य सरकार व मंत्रियों पर विकास का काम छोड़कर अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दुकान चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास हुआ,परन्तु वर्तमान समय मे सरकार की क्या स्थिति है,यह किसी से छिपी नहीं है। भाजपा के सांगठनिक चुनाव में रायसुमारी को दरकिनार कर जिला कमिटी गठित करने के सवाल पर कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। चतरा लोकसभा में संगठन को मजबूत बताते हुए कहा कि लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं औऱ सिमरिया विधानसभा में भी भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत का दावा किया।बिहार चुनाव पर बात करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस-राजद की सरकार को जनता भुगत चुकी है औऱ अब और नहीं भुगतेगी। उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत का दावा किया। लोजपा के गठबंधन से बाहर होकर चुनाव लड़ने के सवाल पर बचते हुए कहा कि सबको अपना फैसला लेने का अधिकार है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow