उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द न्याय का दिया भरोसा.

Share
Link copied

Dumka, Saurabh Sinha.

दुमका : शुक्रवार को रामगढ थाना क्षेत्र के भालसुमर ठाड़ी गांव में गैंग रेप के बाद हत्या की शिकार बालिका के परिजनों से मिलने दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी तथा जिले के पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा आज भालसुमर पहुँचे. बालिका के परिजनों को सान्त्वना देते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी होगी. साथ ही मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों का विशेष जांच दल गठित किया गया है. अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कराई जाएगी. मासूम के साथ हुए सामूहिक बलात्कार तथा नृशंस हत्या को बेहद निन्दनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन हर समय पीड़ित परिवार के साथ है.

उपायुक्त ने पीड़ित परिवार को तीस हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि भी उपलब्ध कराया. दोनों अधिकारी घटनास्थल पर भी गए और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने विशेष जांच दल में शामिल अधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया. इससे पूर्व शुक्रवार की रात में ही खोजी श्वान की मदद से अपराधियों का पता लगाने की कोशिश की गई. सन्देह के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को पूछ-ताछ के लिये डिटेन भी किया है. हालांकि इस सम्बन्ध में अधिकारी जांच पुरी होने तक कुछ भी कहने से बच रहे हैं. उधर राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों ने भी अपराधियों का पता लगाने तथा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिये प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow