बालू के ढेर से नवजात का शव बरामद.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey

गढ़वा : गढ़वा में आज एक शर्मशार करने वाली एक घटना सामनें आई है, जहां एक नवजात बच्चे के शव को घर बनाने के उपयोग में लाये जाने वाले बालू के ढेर में छुपा कर रख दिया गया था. शव का पता तब चला जब बालू को काम में लाया जा रहा था, तभी उस बालू से बच्चे का पैर दिखा.

शव मिलनें के बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा उस नवजात बच्चे के शव को निकाला गया, और शव को सुरक्षित तरीके से पुलिस अपने साथ ले गई.

इस घटना के बाद ऐसा लगा मानो समाज मे संवेदनाएं मरती जा रही है, जहां नवजात शिशुओं को कचड़े की तरह फेक दिया जा रहा है. हालांकि परिवार भले ही इस नवजात शिशु को फेक दिया था, लेकिन पुलिस द्वारा उस शिशु का सम्मान पूर्वक मिटी जरूर दी गई.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow