Allegations of money changing hands in Home Guard recruitment; two arrested and sent to jail.

होमगार्ड बहाली में पैसे के लेनदेन का आरोप, दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Share
Link copied
Allegations of money changing hands in Home Guard recruitment; two arrested and sent to jail.
Allegations of money changing hands in Home Guard recruitment; two arrested and sent to jail.

हजारीबाग: हजारीबाग जिले में लंबे समय बाद शुरू हुई होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया के बीच पैसे के लेनदेन के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक होमगार्ड बहाली का अभ्यर्थी है, जबकि दूसरा होमगार्ड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बताया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Kashmir
advertisement

जानकारी के अनुसार, विज्ञापन संख्या 01/2019 के तहत हजारीबाग जिले में होमगार्ड के कुल 1298 रिक्त पदों के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की भौतिक जांच और सत्यापन की प्रक्रिया इन दिनों हजारीबाग समाहरणालय में चल रही है। इसी दौरान बहाली के नाम पर पैसे के लेनदेन की शिकायत सामने आई।

मामले में पुलिस ने मटवारी मोहल्ला निवासी जीतू कुमार मेहता और रंजीत कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से मामले से संबंधित साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। बताया गया है कि जीतू कुमार मेहता खुद होमगार्ड बहाली का अभ्यर्थी है, जबकि रंजीत कुमार चौधरी होमगार्ड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। दोनों पर बहाली के नाम पर पैसे के लेनदेन में संलिप्त होने का आरोप है।

RKDF
advertisement

मामले की पुष्टि सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित पैसे के लेनदेन में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।