Devendra Nath Mahato, currently undergoing treatment in the hospital, sought permission to visit the Satyagraha site.

अस्पताल में उपचाररत देवेन्द्र नाथ महतो ने सत्याग्रह स्थल जाने की मांगी अनुमति

रांची: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में जारी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के बीच आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो इन दिनों सदर अस्पताल, रांची में उपचाररत हैं। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 11वें दिन भी उनका आंदोलन के प्रति संकल्प जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

अस्पताल में उपचाररत देवेन्द्र नाथ महतो ने बुधवार को सत्याग्रह स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाने की अनुमति देने के लिए सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वे आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्रों और युवाओं के बीच जाकर उनके संघर्ष में शामिल होना चाहते हैं।

RKDF
advertisement

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा, “अस्पताल के बिस्तर में मेरा शरीर है, लेकिन मेरी आत्मा और संघर्ष का संकल्प आंदोलन स्थल में है।” उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में झारखंड के छात्र और युवा अपने भविष्य, अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण भले ही उनका शरीर अस्पताल में उपचाररत है, लेकिन उनका मन और संकल्प लगातार आंदोलन स्थल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सिविल सर्जन से सत्याग्रह स्थल जाने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।

अस्पताल में उपचाररत देवेन्द्र नाथ महतो ने सत्याग्रह स्थल जाने की मांगी अनुमति

JPSC-JSSC की नियुक्ति एवं परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का सत्याग्रह लगातार जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now