Anupama Prasad spent the day with the elderly at an old age home.

अनुपमा प्रसाद ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ बिताया दिन, बुजुर्गों को खाना बनाकर खिलाया गीत-संगीत से सजा कार्यक्रम

Share
Link copied

Anupama Prasad spent the day with the elderly at an old age home.

रांची, 12 अगस्त। अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की बरियातू शाखा की ओर से मंगलवार को बरियातू स्थित ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसे सम्मेलन की सचिव अनुपमा प्रसाद ने अपने हाथों से बनाया। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके साथ खुशियां साझा कीं।

RKDF
ADV

सम्मेलन की सचिव अनुपमा प्रसाद ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनका आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। समाज के हर व्यक्ति को बुजुर्गों के सम्मान और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कई बार बुजुर्गों के अनुभव और उनकी सीख को नजरअंदाज कर देती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू द्वारा स्थापित अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पखवाड़े भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बरियातू शाखा की ओर से ओल्ड एज होम में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Kashmir vastaralay
Advertisment

कार्यक्रम में बुजुर्गों के लिए सामूहिक भोज के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। बुजुर्गों ने गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया। इसके अलावा हाउजी सहित कई खेलों का आयोजन किया गया और बुजुर्गों के बीच उपहार भी वितरित किए गए।

अनुपमा प्रसाद ने कहा कि बातचीत के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने बताया कि ओल्ड एज होम में उन्हें आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं और वे यहां सहज महसूस कर रहे हैं।

रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर बुजुर्गों से पूछे जाने पर उन्होंने शांतिपूर्ण समाधान की बात कही। बुजुर्गों ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए और छात्र-छात्राओं को न्याय मिलना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मीना सिंह, कुमकुम गौड़, राका ठाकुर, नूतन मिश्रा, रागिनी लक्ष्मण, सतनाम सलूजा, हरबीर कौर, एकता राय, रूपम सिन्हा, रीता सिंह, सुधा सहाय, प्रभा भट्ट और अनुपमा प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।